लखनऊ 5 दिसंबर (आरएनएस ) के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मून हाल में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारम्भ शुक्रवार को डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के साथ चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र भी शामिल रहे। इसके पश्चात् चीफ वार्डेन ने मुख्य अतिथि को अंग-वस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने प्रथम बैच के प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण घटकों का अवलोकन किया और स्वयंसेवक वार्डेन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन पुलिस प्रशासन के सहयोग में सदैव तत्पर रहता है और संकट की स्थितियों में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और क्षमता वर्धन पर विशेष जोर देते हुए बताया कि आगे से सभी बैचों में साइबर क्राइम पर केंद्रित विशेष कार्यशाला अनिवार्य रूप से शामिल की जाएगी। उन्होंने इसके लिए सक्षम विशेषज्ञ उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के दौरान चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। प्रथम कक्षा में स्वयंसेवकों को सिविल डिफेन्स का महत्व, इसकी स्थापना, इतिहास, कार्यक्षेत्र और कार्यक्षमता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत में सिविल डिफेन्स की स्थापना 6 दिसम्बर 1962 को की गई थी, जबकि इसकी जड़ें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1931 में फ्रांस में ्रक्कस्न (्रद्बह्म् क्कह्म्द्गष्ड्डह्वह्लद्बशठ्ठ स्नशह्म्ष्द्ग) के गठन से जुड़ी हैं। इसके बाद यह क्रमश: 1941 में ब्रिटेन, 1951 में आयरलैंड जैसे देशों में लागू हुआ। भारत में प्रारम्भिक दौर में इसे एआरपी (्रद्बह्म् क्रड्डद्बस्र क्कह्म्द्गष्ड्डह्वह्लद्बशठ्ठह्य) के रूप में जाना जाता था।मौजूदा समय में सिविल डिफेन्स का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत हो चुका है। आपदा प्रबंधन, सामाजिक दायित्व, आपातकालीन सेवाएं और जनहित से जुड़े विविध कार्य इसके अंतर्गत आते हैं। कार्यक्रम में चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी, डिवीजन वार्डेन मोहम्मद नफीस, रामगोपाल, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार, रेखा जी सहित कई पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

