० रायपुर नगर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में 15 बूथ लेवल अधिकारियों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
रायपुर, 5 दिसम्बर (आरएनएस)। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रायपुर नगर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 के 15 बीएलओ एवं 7 सुपरवाईजरो ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित बूथ लेवल अधिकारियों में मतदान केंद्र 195 की बीएलओ मंजू कोसरिया, मतदान केंद्र 197 की बीएलओ सुनीता सिंह, मतदान केंद्र 199 की बीएलओ अनुराधा दुबे, मतदान केंद्र 201 की बीएलओ होमेश्वरी साहु, मतदान केंद्र 204 की बीएलओ गलोरी धीधी, मतदान केंद्र 191 की बीएलओ ज्योति घिडोडे, मतदान केंद्र 184 की बीएलओ बुधवंतिन सांज सुलतान, मतदान केंद्र 181 की बीएलओ संतोषी सिन्हा, मतदान केंद्र 149 की बीएलओ सारिका तिवारी, मतदान केंद्र 148 की बीएलओ सावित्री दुबे, मतदान केंद्र 216 की बीएलओ गायत्रि रात्रे, मतदान केंद्र 225 की बीएलओ नीतु साहु, मतदान केंद्र 221 के बीएलओ ओम प्रकाश वर्मा, मतदान केंद्र 106 के बीएलओ योगेश्वरी साहु, मतदान केंद्र 133 के बीएलओ लता वर्मा एवं सुपरवाईजरो में अंजु कोसरिया, मनिष साहू, पुनम झा, पुनम शर्मा, आस्था वैष्णव,अश्विन साहु, एवं पुचराम गायकवाड़ शामिल हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

