लखनऊ 5 दिसंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास व रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से संचालित राज्य सरकार के मिशन को और अधिक सुचारू, प्रभावी और परिणाम-उन्मुख बनाने हेतु आज मिशन मुख्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मिशन निदेशक पुलकित खरे ने की।कार्यशाला में आईआईएम के प्रोफेसर ने ‘रिचर्ड विलियम्स केस स्टडीÓ के माध्यम से रणनीतिक सोच, योजना निर्माण और लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। मिशन निदेशक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए सरकारी नीति के महत्व, उसके आधारभूत ढांचे और जमीनी क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सबको हुनर, सबको काम मिशन का मूल मंत्र है, और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्पष्ट विजऩ, प्रारम्भिक स्थिति का ठोस विश्लेषण, संसाधनों का कुशल उपयोग, प्रभावी टीमवर्क, समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता और समयबद्ध कार्ययोजना पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन्हीं तत्वों के प्रभावी उपयोग से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है।पुलकित खरे ने मिशन संचालन के तीन स्तरों—शॉर्ट-टर्म, मिड-टर्म और लॉन्ग-टर्म गोल्स—पर केंद्रित रणनीति की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणामों के लिए नियमित प्रगति समीक्षा, चुनौतियों का समयबद्ध समाधान और परिणाम-आधारित मूल्यांकन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला के दौरान मिशन के उद्देश्यों और विजऩ पर विस्तृत विमर्श हुआ और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन की सफलता प्रेरक, प्रभावी और दूरदर्शी विजऩ पर आधारित है। प्रदेशभर में संचालित स्किल ट्रेनिंग्स के समयबद्ध क्रियान्वयन, सतत फील्ड मॉनिटरिंग और उसकी रिपोर्टिंग को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अनिवार्य बताया गया।मीडिया प्रबंधन पर बोलते हुए मिशन निदेशक ने कहा कि मिशन की उपलब्धियों, प्रयासों और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। सही और समयबद्ध जानकारी का प्रसार जन-विश्वास और मिशन की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाता है।कार्यशाला के समापन पर उन्होंने कहा कि ऐसी कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप न केवल विचारों को नई ऊर्जा देती हैं बल्कि टीम की सोच को व्यापक दिशा प्रदान करती हैं। इससे अधिकारियों को स्पष्ट मार्गदर्शन, प्रेरणा और व्यवहारिक दिशा मिलती है, जो उन्हें मिशन और करियर दोनों में उच्चतर उपलब्धियों की ओर प्रेरित करती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

