आजमगढ़ 5 दिसंबर (आर एन एस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमारद्वारा थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये –
थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया गया, अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अद्यावधिक न होने पर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
हिस्ट्रीशीटरों की निरन्तर निगरानी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना परिसर की साफ-सफाई संतोष जनक पायी गयी ।
थानाध्यक्ष कोतवाली को अपने अधीनस्थों की समस्या का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
मेस में भोजन बनाने वाले अनुचर को स्वयं साफ सफाई रखने एवं मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन समय से तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आपराधिक सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु ब्रीफ किया गया व गोष्ठी में यातायात व्यवस्था,यातायात नियमों का पालन, सामाजिक सौहार्द बनाये रखने हेतु कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत किये जाने वाले कार्य आपराधिक सूचनाओं के आदान-प्रदान में बेहतर तालमेल रखा जाय ।
थाना परिसर में खड़े वाहनों को नियमानुसार निस्तारण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। थाना प्रांगण में आये फरियादियो से वार्ता कर उनकी समस्याओ को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया ।
अवैध शराब एवं मादक पदार्थ किसी भी दशा में बिक्री नही होने पाये, अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये ।
यातायात में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया
गली, मोहल्लों व सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी की गयी जिनसे आपराधिक सूचनाओं को प्रदान किये जाने की अपेक्षा की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर थाना क्षेत्र के गणमान्यों के साथ गोष्ठी की गयी जिनसे क्राइम, ट्रैफिक व अन्य शिकायतों की निस्तारण करने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

