आजमगढ़ 5 दिसंबर (आर एन एस) मुबारकपुर थाना अंतर्गत ग्राम पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान आतिशबाजी के समय आकस्मिक दुर्घटना घटित हुई। विवाह समारोह में आतिशबाजी जलाने हेतु बुलाए गए चन्दन उफऱ् चुलबुली चौहान (उम्र 23 वर्ष) के पटाखों में अचानक आग लगने से विस्फोट हुआ, जिसमें उसका एक हाथ एवं चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के पश्चात परिजनों द्वारा घायल को तुरंत सी. यादव क्लिनिक, मुबारकपुर ले जाया गया, जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर उसे ग्लोबल हॉस्पिटल, सिधारी रेफर किया गया।प्राथमिक जाँच में यह घटना पूरी तरह इत्तेफाकिया/दुर्घटनात्मक पाई गई है तथा किसी भी प्रकार की सुनियोजित घटना या आपराधिक गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं।घटना की विस्तृत जाँच प्रचलित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

