आजमगढ़ 5 दिसंबर (आर एन एस) ग्राम पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थित एवं अन्य विभागों के कार्यों के संपादन के संबंध में विकासखंड मुहम्मदपुर में सांकेतिक धरना सत्याग्रह के बाद शुक्रवार से कार्मिक धरना प्रारंभ हो गया, जो 10 दिसंबर तक ब्लॉक मुख्यालय पर चलेगा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि जब तक उनकी मांगी पूरी नहीं होगी तब तक प्रदेश संगठन के आह्वान पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना को जारी रखेंगे धरना में खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर को ज्ञापन दिया गया । ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति विकासखंड मुहम्मदपुर के अध्यक्ष पीएन सिंह एवं महामंत्री रामचंद्र राम ने बताया कि प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिव की ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य विभागों के कार्यों के संपादन के संबंध में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर काली पट्टी बांधकर 5 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय पर 11:00 बजे से 1:00 तक धरना एवं 1:00 बजे से शासकीय कार्यों का निस्तारण एवं मोबाइल से उपस्थित खंड विकास अधिकारी को भेजी जाएगी तथा 10 दिसंबर से टेंपो एवं बस से गांव में जाकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी कार्यों का संपादन करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी सामान्य समिति के अध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, महामंत्री रामचंद्र राम, आनंद सरोज, जयप्रकाश यादव, रितेंद्र चौहान, प्रदीप कुमार, ऋषिकेश प्रजापति, रोहित सोनकर ,नवीन श्रीवास्तव, विशाल चंद्रा, धर्मेंद्र, शिक्षा राय आदि लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

