भोपाल 5 दिसंबर (आरएनएस)।देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष 07 से 13 दिसंबर तक सशस्त्र सेना झंडा दिवस पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भोपाल द्वारा पखवाड़े के दौरान विभिन्न जनजागरण एवं स्वैच्छिक दान संग्रह गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 08 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय भोपाल एवं कम्पोजिट भवन के सभी विभागों में प्रतीकात्मक झंडे लगाए जाएंगे तथा स्वैच्छिक दान राशि एकत्रित की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव खत्री ने भोपाल, सीहोर, रायसेन एवं विदिशा जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अधिक से अधिक सहयोग करें। उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवारों, विधवाओं एवं दिव्यांग पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु यह निधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दान राशि चेक/बैंक ड्राफ्ट/नगद के माध्यम से निम्न खाते में जमा कराई जा सकती है—
“ष्ठढ्ढस्ञ्जञ्ज ्रक्ररूश्वष्ठ स्नह्रक्रष्टश्वस् स्नरु्रत्र ष्ठ्रङ्घ स्नहृष्ठ” (क्कड्ड4ड्डड्ढद्यद्ग ड्डह्ल क्चद्धशश्चड्डद्य)
ढ्ढष्ठक्चढ्ढ क्चड्डठ्ठद्म, ्रष्ष्शह्वठ्ठह्ल हृश.: 0030104000284455
ढ्ढस्नस्ष्ट ष्टशस्रद्ग: ढ्ढक्च्यरु0000030
उल्लेखनीय है कि दान की गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80त्र (5)(ङ्कढ्ढ) के अंतर्गत आयकर से मुक्त है।

