बिलासपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बुधवार देर रात हाईवे पर तीन लग्जरी कारें खड़ी कर करीब दर्जनभर युवकों ने जमकर हंगामा किया।कार के बोनट पर केक रखा गया, तेज आवाज में संगीत बजाया गया और केक कटिंग से पहले हाईवे पर ही आतिशबाजी की गई। इस दौरान हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कई मिनटों तक बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे को अवरुद्ध करने वाले सभी 12 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।हाईवे पर 3 कारें लगाकर किया बर्थडे सेलिब्रेशनसूत्रों के अनुसार, देर शाम रसूखदार युवकों का यह समूह नेशनल हाईवे की लेन पर पहुंचा और बिना किसी डर के तीन कारों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद कार के बोनट पर केक रखा गया और समूह के युवकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। सड़क पर धुआं फैल गया और गुजर रहे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। पुलिस का कहना है कि युवकों ने न केवल हाईवे जाम किया बल्कि सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से आतिशबाजी कर राहगीरों की जान खतरे में डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।12 युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्तहंगामे की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे जाम कर बर्थडे का केक काट रहे सभी युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवकों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 119/177 और 122/177 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही तीनों गाडिय़ों को जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।लाइसेंस निलंबन की जाएगी कार्रवाई- क्रञ्जह्र को भेजी गई रिपोर्टघटना के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश करते हुए पूरी रिपोर्ट आरटीओ को भेज दी है। विभाग जल्द ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई करेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल दुर्घटना का कारण बनती है बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती है। इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।कांग्रेस नेता के बेटे का था जन्मदिन, रसूखदार परिवारों के बच्चे शामिलपूछताछ के दौरान पता चला कि बर्थडे सुजल देवांगन का था, जो ह्म्द्गश्चशह्म्ह्लद्गस्रद्य4 एक कांग्रेस नेता का बेटा है। उसके साथ कई व्यापारिक परिवारों के बेटे पार्टी में शामिल थे। पकड़े गए युवकों में शामिल हैं सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा, शुभम साहू। पुलिस अब सभी की पृष्ठभूमि और वाहनों के मालिकाना हक की भी जांच कर रही है।पुलिस ने दी चेतावनी- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगीपुलिस ने साफ किया है कि हाईवे या सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की खतरनाक हरकतें किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। प्रशासन ने युवाओं के माता-पिता को भी चेतावनी देने की बात कही है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखावे और स्टंट के लिए कानून तोडऩे वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
त्रिपाठी
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

