चर्चित सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीजÓ के फाइनल सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। सीरीज के फाइनल सीजन की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू अभिनीत सीरीज का दर्शक इसी महीने लुत्फ उठा सकेंगे।
इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटिड सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीजÓ को दुनियाभर के दर्शक 19 दिसंबर से देख सकेंगे। इस तारीख से सीरीज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा। प्राइम वीडियो से एक पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट पर अपडेट दिया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, आप ओजी गैंग की मीट-अप में आमंत्रित हैं।
सीरीज के इस फाइनल सीजन का एलान इस साल जुलाई में एक पोस्टर रिलीज के साथ किया गया था। बता दें कि इस सीरीज में आज की महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सीजन 4 में शो की लीडिंग लेडीज दामिनी, अंजना, सिद्दी और उमंग ये जानने वाली हैं कि उन्हें किसी और का नंबर वन बनने की जरूरत नहीं, बल्कि वो खुद अपनी लाइफ की हीरो हैं। क्योंकि खुशी कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है।
इस बार कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे और शो की फेमस गर्ल्स ट्रिप्स तो हैं ही। सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के अलावा लीजा रे, प्रतीक बब्बर, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन सरीखे सितारे भी नजर आएंगे। अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी द्वारा निर्देशित इस सीजन को देविका भगत ने लिखा है। इसके डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा के हैं। हालांकि, अभी चौथे सीजन की रिलीज डेट जारी नहीं की गई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

