भिलाई, 06 दिसंबर (आरएनएस)। दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर 6 की जर्जर पानी टंकी के ऊपर चढ़े दो युवक में से एक युवक सीढ़ी टूटने के वजह से नीच गिर गया वहीं दूसरा युवक ऊपर ही फंसा रह गया। नीचे गिरकर घायल हुए युवक को उपचार के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भिलाई सेक्टर 6 के जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित पानी टंकी के ऊपर दो युवक चढ़ गये। इस दौरान जर्जर हो चुकी टंकी की सीढ़ी टूट गई और एक युवक नीचे गिर गया वहीं दूसरा ऊपर ही फंसा रहा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फायर बिग्रेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और एक घण्टे की मशक्कत के बाद युवक का नीचे उतारा गया वहीं ऊपर से गिरकर घायल हुए युवक को तत्काल उपचार के लिए पुलिस के द्वारा सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

