महासमुंद, 06 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान एक बुजुर्ग किसान ने अपने खेत में ही अपने गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घायल किसान की पहचान ग्राम सेनभाठा निवासी मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी हालत इस समय बेहद नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार किसान धान में बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने पिछले तीन दिनों से लगातार च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिल पा रहा था। टोकन नहीं मिलने से निराश किसान तनाव में शनिवार सुबह 8 बजे गाय चराने निकला था और इसी दौरान अपने खेत पहुंचा और अपने गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तुरंत 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया किंतु उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चूंकि किसान की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है, अब उन्हें आगे के विशेष उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफ र करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

