अंबिकापुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। अंबिकापुर में पुलिस ने नकली सिगरेट रैकेट का भंडाफ ोड़ करते हुए करोड़ों का नकली सिगरेट जब्त, किया है मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर पुलिस ने शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफ ाश किया है। कोतवाली पुलिस ने अग्रसेन मार्ग और राम मंदिर रोड पर स्थित ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपये की नकली सिगरेट जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कपिल मित्तल एंड संस के प्रतिष्ठान पर की। कोतवाली पुलिस ने अग्रसेन मार्ग स्थित फर्म के गोदाम और राम मंदिर रोड पर स्थित संचालक के निवास, दोनों जगहों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में भरकर रखी गई भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की। जब्त किए गए नकली उत्पादों में गोल्ड फ्लेक, फ्लेग, लिबर्टी और इंडीमेंड जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की सिगरेट शामिल हैं।
बाजार में लंबे समय से मशहूर कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस अवैध कारोबार पर आईटीसी कंपनी के अधिकारी पिछले एक साल से कड़ी नजर रखे हुए थे।
इस पूरे अवैध कारोबार के मुख्य आरोपी कपिल मित्तल (निवासी, राम मंदिर रोड) के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली में स्थित आईटीसी कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा ने कोतवाली थाने में इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट्स एक्ट (संशोधित अधिनियम) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
लोकेश
000

