रायपुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। 06 दिसम्बर, 2025रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन दुर्ग एवं हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन के मध्य किया जा रहा है यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 तथा हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी । ये गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी। इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है :- (1) गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हजऱत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 07 दिसंबर, 2025 को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी जो कि रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.17 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.50 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.25 बजे प्रस्थान 21.30 बजे , झाँसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.35 बजे प्रस्थान 06.40 बजे एवं हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन दिनांक 8 दिसंबर 2025 को 11.10 बजे पहुचेंगी ।(2) गाड़ी संख्या 08761 हजऱत निज़ामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन दिनाँक 8 दिसंबर 2025 को हजऱत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झाँसी स्टेशन आगमन 21.30 बजे प्रस्थान 21.40 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 73.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग स्टेशन पर दिनांक 9 दिसंबर 2025 को 15.00 बजे पहुचेंगी ।इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।
त्रिपाठी
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

