0 जनता से किया सीधा संवाद
लोरमी, 02 मई (आरएनएस)। आमतौर पर वीआईपी नेताओं के काफिले और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिलती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इससे अलग एक सादगी भरा उदाहरण पेश किया। लोरमी दौरे के दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल को किनारे रखकर आम नागरिक की तरह स्कूटी चलाते हुए औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिक तामझाम के गलियों में पहुंचे और खुद स्कूटी चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिलने वाले लोगों से रुककर बातचीत की, बुजुर्गों का हालचाल जाना और युवाओं से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए। उनके इस सादगीपूर्ण व्यवहार ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि इस तरह का सहज और जमीनी जुड़ाव जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच भरोसा मजबूत करता है।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उनका यह दौरा प्रशासनिक निगरानी के साथ-साथ जनसंवाद का उदाहरण भी बनकर सामने आया।
0

