जांजगीर-चांपा, 02 मई (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्यप्रकाश मनहर, उम्र 26 वर्ष, निवासी मुलमुला को पकड़ लिया।
आरोपी के कब्जे से 13.860 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त लूना वाहन, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
त्रिपाठी
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

