कोंडागांव,02 मई (आरएनएस)। जिला प्रशासन की पहल पर शिक्षा विभाग द्वारा 1 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्थानीय बंधा तालाब के पास स्थित गार्डन में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप में स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग-पेंटिंग, टेराकोटा कला, संगीत (वादन एवं गायन), क्लासिकल डांस, जुम्बा डांस, कबाड़ से जुगाड़ तथा वैदिक गणित जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रसिद्ध कलाकार एवं प्रशिक्षक जैसे श्री खेम वैष्णव (ड्राइंग-पेंटिंग), बुसचंद चक्रधारी (टेराकोटा कला), कमल चौहान (वाद्य संगीत), काजल अंसारी (क्लासिकल डांस), बृजेश पवार (जुम्बा डांस), तौसीफ आलम (वादन), हुमा खान (मेहंदी कला), माहिन खान (कबाड़ से जुगाड़), अंकित गुप्ता तथा नारायण सिंह साहू (वैदिक गणित) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।समर कैंप हेतु पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी प्रात:काल समर कैंप स्थल (बंधा तालाब गार्डन), विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोंडागांव तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोंडागांव में संपर्क कर नि:शुल्क पंजीयन कर सकते हैं।यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल, एडीपीओ शीला शार्दुल एवं एपीसी श्रीनिवास नायडू के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

