रायपुर,02 मई (आरएनएस)। के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात ने सनसनी फैला दी, जहां 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे शीतला चौक मठपुरैना में निशांत पाल अपने दोस्त मुक्कू यादव के साथ बैठा था तभी अचानक मनोज यादव उर्फ दादू यादव वहां पहुंचा, बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू किया और फिर अपने घर से लोहे का धारदार चाकू लेकर आया, देखते ही देखते उसने निशांत पाल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी लक्की पाल ने थाना टिकरापारा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 370/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी नवनीत पाटित के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में टीम तत्काल सक्रिय हुई, घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए, आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी मनोज यादव उर्फ दादू यादव पिता पुनउ राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी शीतला चौक मठपुरैना को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार लोहे का चाकू भी बरामद किया गया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, यह कार्रवाई साफ दिखाती है कि शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर पुलिस अब जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रही है—और खुलेआम दहशत फैलाने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं रहा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

