० 13 दिसंबर को होने जा रहे नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन व निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
कवर्धा, 6 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एवं पोर्टफोलियो जज, कबीरधाम रजनी दुबे द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम का 06 दिसंबर को निरीक्षण किया गया। न्यायमूर्ति रजनी दुबे ने इस दौरान जिला न्यायालय, कबीरधाम के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया एवं उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को भवन के उचित रख-रखाव तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति रजनी दुबे द्वारा जिला न्यायालय कबीरधाम में निर्माणाधीन भवन व कैंटीन परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स को निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 दिसंबर 2025 के सफल आयोजन और अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत में किए जाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति रजनी दुबे का स्वागत कबीरधाम के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा अधिवक्ताओं से चर्चा भी की गई। निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रार विजिलेंस मंसूर अहमद उपस्थित
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

