जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं के चयन
प्रयागराज,06 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग की ओर से टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन दो महीने पहले हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया है, जिसके माध्यम से राजनीतिक और गैर राजनीति से जुड़े प्रतिभावान लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी मिलेगी। टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रयागराज मंडल के प्रभारी प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए साक्षात्कार रविवार सात दिसंबर को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रात: दस बजे रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष हिन्दवी सहित संजीव सिंह पदाधिकारियों की टीम टैलेंट हंट कार्यक्रम में चिह्नित किए गए युवा नेताओं का साक्षात्कार लेगी।
कार्यक्रम में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के लोग शामिल होंगे। कहा की इसके अलावा कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद सहित प्रदेश पदाधिकारी मुकुंद तिवारी और हरिकेश त्रिपाठी मौजूद रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

