लालगंज, प्रतापगढ़,06 दिसंबर (आरएनएस)। अपहरण के वांछित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। कोतवाली के दरोगा बृजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ शनिवार की सुबह गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मुकदमें में वांछित अमेठी जनपद के सकरावा गौरीगंज निवासी मंसूर पुत्र मकबूल को क्षेत्र के मेढावां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये वांछित को जेल भेज दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

