*भीषण दुर्घटना से बाल बाल बचा परिवार
ड्रमंडगंज, मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अन्तर्गत नेशनल हाई-वे नैड़ी कठारी में शुक्रवार की देर रात औरंगाबाद से सीधी मध्य-प्रदेश के लिए जा रहा बल्कर नैड़ी कठारी सड़क पर मवेशी बचाने के दौरान असंतुलित होकर जय कृष्ण मौर्या के घर में जा घुसा। संयोग ठीक रहा कि पूरा परिवार बगल के कमरे से सोया हुआ था। जो बाल बाल सुरक्षित बच गए। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार हेड कांस्टेबल रमा शंकर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। बल्कर के चालक राम जी पटेल 55 निवासी चोरहट सीधी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बल्कर वाहन को लेकर सीधी मध्य-प्रदेश के लिए जा रहा था कि नैड़ी कठारी सड़क पर अचानक मवेशी आ गये।जिसे बचाने में वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए मकान की दिवाल तोड़ कर घर में जा घुसा। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए। वही एक अन्य घटना के अनुसार बांबे से वाराणसी मंडी के लिए पपीता लादकर जा रहा पीकप असंतुलित होकर पलट गया। जिससे वाहन छतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक सित्तार खां निवासी चंदौली घायल हो गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

