मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के डंगहर स्थित अमर ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय निशुल्क बाल योग संस्कारशाला का भव्य समापन हुआ जहां दूसरे दिन समापन अवसर पर योग गुरु राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने स्कूल के बच्चों को खड़े होकर करने वाले आसनों का अभ्यास कराते हुए, ताड़ासन ऊर्ध्वताड़ासन त्रिकोणासन कोणासन वृक्षासन के साथ साथ हास्यासन जैसे आदि आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्क जानकारी दी उन्होंने कहा कि सब रोगों की एक दवाई हंस लो मेरे प्यारे भाई। इस अवसर पर योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि इन नन्हें नन्हें बच्चों को अगर बाल्यकाल से ही योग प्राणायाम का अभ्यास कराया जाए तो इनका जीवन ही शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहे और ये सदैव हर रोग और व्याधियों बचें रहेंगे।
और आज बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों के समावेश से सिंचित किया जाए तो यही बच्चें भारत के भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकेंगे। इस अवसर पर संस्थापिका शशि कला उपाध्याय ने कहा कि जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाना है तो योग ही एकमात्र साधन हैं। दूसरा कोई उपाय नहीं इसलिए बच्चों के साथ अगर इनके माता पिता और परिवार भी नियमित योग करें तो जीवन स्वर्ग हो जाएगा। समापन अवसर पर योग गुरु ने बच्चों को योग के साथ संस्कार से सम्बंधित विषयों को बताते हुए कहा कि, बच्चे प्रात: काल धरती माता को प्रणाम करें , एवं माता-पिता को प्रणाम कर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य को अर्ध जरूर दे , जिससे जीवन में विद्या बुद्धि और बल की प्राप्ति करें।
बाल योग संस्कारशाला में शिक्षकों में योग शिक्षक प्रवीण कुमार मौर्य, रिंकी पाण्डेय, प्रियंका श्रीवास्तव, सतबिंदर कौर, गजाला मुस्कान, सुषुम दुबे, खुशबू, अमृता श्रीवास्तव, साक्षी जायसवाल, एकता गुप्ता, चंदन बोश, सतेश देव पाण्डेय, संजय तिवारी आदि लोगों ने भी योग अभ्यास में शामिल होकर बच्चों के साथ अभ्यास किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

