मडि़हान, मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम सभा देवरी कला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नट बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। शिविर में बस्ती के लोगों को सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क सभी योजनाओं के बारे में पीएलवी पंकज कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान लोक अदालत में होने वाले लाभ के पंपलेट व पोस्टर को वितरण करके उसके बारे में जानकारी दिया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

