मडि़हान, मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र के तीन बूथों का मडि़हान विधायक ने औचक निरीक्षण कर एसआईआर का बीएलओ से मिलकर हाल जाना। मडि़हान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों पर एसआईआर (एसआईआर) फॉर्म भरवाने के कार्य की प्रगति का विस्तृत समीक्षा हेतु राजगढ़ के बूथ सख्या,145,146,147 भावां, डडिय़ा, रामपुर33 गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलओ, बीएलए के साथ बैठकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित बीएलओ द्वारा बताया गया कि सभी बूथो पर लगभग 99त्न कार्य पूरा हो चुका है। विधायक ने अपने सामने भी एसआईआर फॉर्म भरवाया। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए ओटर लिस्ट पुनरीक्षण के कार्य में खुल कर सहयोग करने की बात के साथ अपना अपना समय से फार्म जमा करने की बात कही। मौके पर बीएलओ राजकुमार सिंह, हृदय नरायन सिंह, राकेश कुमार सिंह, बीएलओ जितेंद्र कुमार सिंह, जीऊत राम, चंद्रशेखर सिंह, शिवचंद्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

