मडि़हान, मीरजापुर,06 दिसंबर (आरएनएस)। उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्राम न्यायालय के लिए संग्रहालय के लिए को विशेष केविन (कंटेनर) निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बताया गया कि न्यायालय में जगह के अभाव में कठिनाई होती है। फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए बीस फिट बाई पच्चीस फीट का मॉड्यूल दिया गया है। तहसील परिसर के अंदर मुख्य गेट के बगल खाली जगह पर स्थापित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश प्रीति द्वितीय ने बताया कि छोटे से कक्ष में कोर्ट की फाइलों की रख रखाव करने कठिनाई होती है। केबिन के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया गया था। उप जिलाधिकारी अनेग सिंह ने कहा कि तहसील के मुख्य गेट के पास ग्राम न्यायालय केविन के लिए जमीन चिन्हित किया गया है। जल्द ही केविन स्थापित किया जाएगा। अधिवक्ता संघ ने कहा कि केविन की स्थापना से वादी एवं वकील को सुविधा होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

