हलिया, मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार स्थित दशहरा मैदान में शनिवार शाम को सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र महाराज, सच्चिदानंद त्रिपाठी,विश्राम सरोज, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता प्रतिमा सिंह परिहार ने मां भारती व भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यवक्ता सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने संस्कारों का ध्यान रखना चाहिए अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति से परहेज़ करना चाहिए। कहा कि हिंदू संस्कृति हमें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करती है इसलिए हमारे धर्म में वृक्षों को भी देवस्वरूप माना गया है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों से प्रतिदिन घर में हवन करने की अपील की।मातृ शक्ति से प्रतिमा सिंह परिहार ने कहा कि हर हिन्दू परिवार एकजुट होकर रहे जिससे समाज को नया संदेश मिल सके। महेंद्र महराज ने कहा कि हम हिंदू है इसलिए हिंदुत्व का रक्षा करना हमारा धर्म है। हमें विदेशी संस्कृति और सभ्यता को अपनाने से बचना होगा और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देना होगा राजेश सिंह ने कहा कि लव जिहाद तथा धर्मांतरण का सभी को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज के सभी लोगों को आपसी सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है माताओं बहनों से बच्चों को संस्कारित कर हिंदू सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी ने किया। इस दौरान करुणा संकर मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, अरुण मिश्रा, सुरेश केशरी, लवकुश केशरी, अंजनी सोनी, आशीष गुप्ता गुड्डू, धीरज केशरी, पिंटू केशरी, सतीश केशरी, अरुण सिंह, रामकृष्ण राय, पंकज सोनी, सोनू सिंह, विनोद गुप्ता, अंशु मिश्र, शिवा अग्रहरि डॉ नेहा गुप्ता, मनीषा केशरी, संतोष सिंह, धर्मेद्र आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

