लखनऊ,06 दिसंबर (आरएनएस)। लखनऊ के मध्य जोन में थाना हसनगंज पुलिस टीम ने शराब की दुकान की चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के ?11,510 नगद, 22 बीयर की बोतलें, दो डमी मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।मामले की जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को वादिनी चाँदनी जायसवाल ने थाना हसनगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी शराब की दुकान का ताला तोड़कर और शटर उठाकर चोरी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की विवेचना शुरू की। जांच में ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चिन्हित किए गए।पुलिस टीम ने 6 दिसंबर 2025 को रात लगभग 12:50 बजे हनुमान सेतु–डालीगंज रोड पर स्मृति वाटिका पार्क के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आकाश पाण्डेय उर्फ सूरज (20 वर्ष) निवासी ग्राम गणेशपुर, बाराबंकी और सुहैल खान (19 वर्ष) निवासी संजय नगर मिल रोड, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और उनकी आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी है।
बरामदगी में 22 बीयर की बोतलें, ?11,510 नगद, दो डमी मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की।थाना हसनगंज पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं में तीव्र रोकथाम के अभियान की सफलता के रूप में बताया। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर की मेहनत और सतर्कता से चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाने में सफलता हासिल की।इस कार्यवाही पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

