लखनऊ,06 दिसंबर (आरएनएस)। लखनऊ के थाना महिंगवा क्षेत्र में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उच्चतम प्राथमिक विद्यालय ग्राम खन्तारी में छात्राओं और महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम का आयोजन उप निरीक्षक संतोष कुमार और थाना महिंगवा की टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर फोर्स के साथ हे0का0 बृजेंद्र कुमार और म0का0 आरती पाण्डेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें साइबर अपराध, महिला हेल्प डेस्क, महिला सुरक्षा केंद्र और यूपी कॉप (क्क-ष्टह्रक्कस्) एप के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं (शिक्षा, बैंक सुविधा, विधवा पेंशन योजना आदि) और सुरक्षा उपायों के बारे में पेम्फलेट वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और कानूनी संरक्षण के प्रति सजग किया गया।मिशन शक्ति 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की एक अभूतपूर्व पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और समाज में उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत जनपद लखनऊ के सभी 54 थानों में विशेष मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।थाना महिंगवा टीम ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से केवल भयमुक्त वातावरण का निर्माण नहीं हो रहा है, बल्कि महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया गया यह कार्यक्रम समाज में महिला सुरक्षा को एक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उप निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना है, बल्कि उन्हें शिक्षा, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराकर समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को सजग, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

