देहरादून,06 दिसंबर (आरएनएस)। सचिवालय क्रिकेट क्लब के मोनाल कप में शनिवार को सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर ने अपने-अपने मैच जीते। शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और सिद्ध क्रिकेट अकादमी में मुकाबले खेले गए। पहला मैच सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर और डेंजर के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 06 विकेट पर 173 रन बनाए। चंदन बिष्ट ने 47 रन बनाए। मोहम्मद फाजिल ने 02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम 08 विकेट पर 152 ही बना सकी। नूर ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। नीरज गिरी ने 04 विकेट लिए। सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर ने मैच 21 रनों से जीत लिया। नीरज गिरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में राइजिंग की टीम पहले खेलते हुए 83 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित पंत ने 31 रन बनाए। टिकराज सिंह ने 03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए की टीम ने 7.5 ओवरों में चार विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीएच खान ने 25 रन बनाए। अमित, शुभम ने 02-02 विकेट लिए।सचिवालय ए ने मैच 06 विकेट से जीत लिया। टीएच खान मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच वॉरियर्स और विंग्स के बीच खेला गया। वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 08 विकेट पर 202 रन बनाए। सचिन रौथाण ने 55 रन बनाए। सुंदर ने 04 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम 136 रन ही बना सकी। संजय जोशी ने 36 रन बनाए। आशीष, राजीव, अखिलेश ने 02 -02 विकेट लिए। इस तरह वॉरियर्स ने मैच 66 रनों से जीत लिया। सचिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। चौथे मैच में सुपरकिंग्स की टीम पहले खेलते हुए 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। ललित नौटियाल ने 21 रन बनाए। अजीत शर्मा ने 03 विकेट लिए। जवाब में पैंथर्स ने 6.5 ओवरों में 03 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रमोद नेगी ने 34 रन बनाए। पैंथर ने मैच 07 विकेट से जीत लिया। अजीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

