देहरादून,06 दिसंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ती के बाद एचडीएफसी आर्गो इंश्योरेंस लिमिटेड ने प्रशासन के नाम 8,92000 का चेक जमा कराया है। बीमा कंपनी के सिर पर कुर्की की कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को सुप्रिया नौटियाल पत्नी स्व. प्रदीप रतूड़ी ने डीएम सविन बंसल को शिकायत की थी। बताया कि उनके पति प्रदीप रतूड़ी द्वारा वाहन क्रय किये जाने के लिए प्रबंधक एचडीएफसी आरगो जीआईसी लिमिटेड से 8,11,709/- का ऋण लिया था। बैंक के द्वारा बताया गया कि लोन के पश्चात बीमा एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जो आईआरडीए के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी ऋण को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है। एचडीएफसी अरगो जीआईसी लिमिटेड से बीमा कराया गया था। बीमा संबंधित दस्तावेज कभी भी डाक या कुरियर के माध्यम से भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं कराये गये थे। पति की मौत के बाद सुप्रिया द्वारा बैंक से अपने पति द्वारा लिए गये लोन 8,11,709/- को चुकाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोन न चुकाने की स्थिति में वाहन को उठा लेने की धमकी दी जा रही है। डीएम ने एचडीएफसी आरगो जीआईसी लिमिटेड की 8.11 लाख की आरसी काट दी थी।जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि0 ने 892000 का चेक तहसील सदर के नाम जमा कर दिया है। प्रशासन ने 05 दिन में ऋण माफी नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

