देहरादून,06 दिसंबर (आरएनएस)। पति की मृत्यु के बाद महिला पर बैंक द्वारा ऋण चुकाने का दबाव बनाने की शिकायत पर देहरादून जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की। फरियादी सुप्रिया नौटियाल ने डीएम सविन बसंल से 15 नवम्बर को बताया कि उनके पति प्रदीप रतूड़ी ने वाहन लेने के लिए एचडीएफसी आर्गो जीआईसी लिमिटेड से 8,11,709 रुपए का ऋण लिया था। पति की मृत्यु के बाद सुप्रिया पर बैंक से पति द्वारा लिए गए लोन 8,11,709 रुपए चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है और लोन न चुकाने पर वाहन को उठा लेने की धमकी दी। महिला ने कम्पनी के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा। डीएम के निर्देश पर महिला को प्रताडि़त करने पर वाले एचडीएफसी आरगो जीआईसी लिमिटेड की 8.11 लाख की आरसी काटते हुए फरमान सुनाया कि पांच दिन में ऋण माफी करें नही तो सम्पति कुर्क कर निलाम की जाएगी। डीएम की चेतावनी के बाद एचडीएफसी आरगो जीआईसीलिमिटेड ने 892000 का चेक तहसील सदर के नाम जमा कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

