रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शनिवार को मोडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे छोडऩे वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी दौरान एक नाबालिग को पटाखे छोड़ते हुए बुलेट चलाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी बुलेट को मौके पर ही सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के वाहन को सीज करने के साथ वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

