रुद्रपुर,07 अपै्रल (आरएनएस)। खटीमा के ग्राम बग्घा 54 में विगत दिनों बाघ के हमले में मारी गई गोपुली देवी के परिजनों को तीन लाख का चेक सौंपा गया। पीडि़त परिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने मंगलवार को तीन लाख की मुआवजा राशि का चेक सौंपा। मौर्य ने बताया कि सात लाख रुपये अभी और दिए जाने हैं। इस दौरान सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल व ग्रामीण मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

