नईदिल्ली, 11 अपै्रल। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में खेले गए आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 26 गेंदों पर 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. जिससे उनकी टीम राजस्थान ने 202 रनों के विशाल लक्ष्य को 18 ओवर में ही आसानी से चेज कर लिया.
वैभव की इस पारी से आरसीबी के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए. उन्होंने मैच के बाद वैभव की कैप पर ऑटोग्राफ दिया, जिसपर लिखा था, ‘डियर वैभव, वेल डन’. ये पल वैभव के लिए सबसे खास था, क्योंकि वो जिस खिलाड़ी को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं और वो उसी खिलाड़ी के खिलाफ खेलकर कर उससे ऑटोग्राफ ले रहे हैं.
वैभव के शानदार प्रदर्शन से सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि देश की बड़ी बड़ी हस्तियां भी प्रभावित हुई हैं. उन्हीं में से एक दिग्गज राजनेता शशि थरुर भी हैं. उन्हों ने एक्स पर लिखा, ‘युवा सूर्यवंशी की जबरदस्त तरक्की को देखना सचमुच एक कमाल की बात है. 15 साल के इस अद्भुत खिलाड़ी को क्रीज पर खेलते देखना, खेल के विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है.
उनके बल्ले की जबरदस्त रफ्तार, साथ ही टाइमिंग और ताकत का लगभग जादुई तालमेल, सचमुच होश उड़ा देने वाला है. वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. वह असल में नई पीढ़ी के लिए बैटिंग की कला को एक नया रूप दे रहे हैं.
जब भी वह स्ट्राइक लेते हैं, तो बाहर की दुनिया मानो थम सी जाती है. मैं सब कुछ छोड़कर बस उनकी हर गेंद देखने लगता हूं. हम अपनी आंखों के सामने एक दुर्लभ, पीढ़ी-दर-पीढ़ी याद रखा जाने वाला टैलेंट उभरते हुए देख रहे हैं. सचमुच बहुत रोमांचक!’
बता दें कि सूर्यवंशी ने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े. इस मैच के बाद उन्हें आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप भी मिली. वो अब सिर्फ चार मैचों में 200 रन बनाकर टॉप स्कोरर है. जो अपने करियर की शुरुआत में ही किसी खिलाड़ी के लिए एक अद्भुत उपलब्धि है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

