नईदिल्ली, 11 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंद में 78 और ध्रुव जुरेल के 43 गेंद में 81 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. जडेजा भी 25 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे.
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की, और मैच में 26 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए. जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. वहीं ध्रुव जुरेल 43 गेंद में 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 3 छक्के शामिल हैं. आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड और क्रुनाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए. जिसमें विराट कोहली ने 16 गेंद में 32, कप्तान रजत पाटीदार 40 गेंद में 63, आखिर में रोमारिओ शेफर्ड के 11 गेंद में 22 और वेंकटेश अय्यर के 15 गेंद में 29 रन सबसे महत्वपुर्ण रहे. राजस्थान की तरफ से जोफ्रा ऑर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

