रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (सीजीपीएजी) द्वारा 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य गुरूघासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित करेगी। उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 अप्रैल को शाम 5 बजे तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संगठन के क्यूरेटर डॉ. ध्रुव तिवारी, इन्सेक्टर जितेन्द्र साहू एवं कोआर्डिनेट सुनीता वर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
पत्रकारवार्ता में तिवारी ने बताया कि उक्त प्रदर्शन में 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक चित्र शैली एवं पेटिंग निर्माण का प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
एस.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

