मुंबई ,08 जुलाई ,। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के शुरुआती 10 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 625 अंकों से अधिक टूट गया। शुरुआती कारोबार में आई इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई।
बाजार में कमजोरी की प्रमुख वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी को माना जा रहा है। इसके अलावा रुपये में कमजोरी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 559 अंक टूटकर 77,621.92 पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान यह 625.20 अंक की गिरावट के साथ 77,555.52 के निचले स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 78,180.72 अंक पर बंद हुआ था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 शुरुआती कारोबार में 159 अंक गिरकर 24,238.25 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 180 अंक से अधिक टूटकर 24,207.20 के निचले स्तर तक फिसल गया।
सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लगभग एक प्रतिशत तक कमजोर रहे।
दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस और सन फार्मा के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच इंडिया वीआईएक्स (ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड ङ्कढ्ढङ्ग), जो बाजार की उतार-चढ़ाव की आशंका को दर्शाता है, 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 12.25 पर पहुंच गया।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक समेत अधिकांश सूचकांकों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि, निफ्टी फार्मा में लगभग 0.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बाजार का रुख कुल मिलाकर नकारात्मक रहा। एनएसई पर 1,574 शेयरों में गिरावट, 749 शेयरों में बढ़त, जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

