0 छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ ने कार्पाेरेट स्कूलों में शामिल होने पर आपत्ति जताई
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं प्रदेश सचिव मनोज पाण्डेय ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में गत दिनों प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा ली गई पत्रकारवार्ता को विरोध करते हुए कहा कि अशासकीय विद्यालय शिक्षक संघ पालकों के साथ हैं। हम आरटीई के तहत 25 प्रतिशत प्रवेश विद्यार्थियों को देंगे। उन्होंने राजीव गुप्ता पर आरोप लगाया कि वे कार्पाेरेट सेक्टर के स्कूलों के पक्षधर हैं जबकि हम शासन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से आरटीई प्रवेशी विद्यार्थी की प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि नहीं की गई है। हम शासन से मांग करते हैं कि प्रतिपूर्ति राशि प्राथमिक विद्यालय में प्रति विद्यार्थी 7 हजार से बढ़ाकर 15 हजार, माध्यमिक में 11400 से बढ़ाकर 18000 एवं हाईस्कूल में 15000 से 25000 किया जाए। स्कूल यूनिफार्म की राशि में 541 रूपए से बढ़ाकर 2000 किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन आरटीई में प्रवेश के लिए कक्षा में दर्ज संख्या के आधार पर छात्रों को प्रवेश दें न कि संख्या के आधार पर।
एस.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

