कोंडागांव, 6 दिसम्बर (आरएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने शनिवार को विकास खण्ड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम बांसगांव के ग्रामवासियों को 14.50 लाख रुपए के विकास कार्यों को सौगात दी। इन कार्यों में 12 लाख रुपए की लागत के नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन कार्य और 2.50 लाख रुपए की लागत के सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। विधायक उसेंडी ने कार्यालय प्राचार्य समग्र शिक्षा शासकीय हाई स्कूल बांसगांव का निरीक्षण भी किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विधायक द्वारा विद्यालय के बालिकाओं को सरस्वती साइकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य मानबती कोर्राम, जितेन्द्र सुराना, संतोष पात्रे, अश्वनी पाण्डे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, सरपंचगण बज्जू नेताम, शंकर नेताम छबिलाल नेताम, उप सरपंच गणेश मानिकपुरी, लच्छिन पोयाम, लखीराम, आसमन नेताम, पनकू मानिकपुरी, यदु नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

