भोपाल,06 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन कमजोर तथा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा संविधान, लोकतंत्र और विकास के संकल्प को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयास हम सबको सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

