लालगंज, प्रतापगढ़ 7 दिसंबर (आरएनएस)।
नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में रविवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विद्या भारती के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय बालिका शिक्षा समिति की संयोजिका रेखा चूड़ासमा द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय परम्परा की वेशभूषा, भजन, भवन, भ्रमण और भोजन विशेष है। उन्होने विदेशी आचरण का अंधा अनुकरण छोड़कर देश की परम्परा को आत्मसात करने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की व्यवस्थापिका एवं पूर्व प्रवक्ता माधुरी ओझा ने कहा कि भारतीय परम्परा के अनुशरण से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव हो सकेगा। माधुरी ओझा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि संयोजिका विद्या भारती काशी प्रांत रेखा ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अतिथि पूनम पाण्डेय ने समाज की महिलाओं में कुटुम्ब प्रबोधन की बात रखी। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। विद्यालय के निदेशक राम अवधेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर उमेश पाल मिश्र, शिवदीप शुक्ल, हर्षद शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, रेखा ओझा, रूचि, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

