लालगंज, प्रतापगढ़ 7 दिसंबर (आरएनएस)। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज सभागार में रविवार को विकसित भारत को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष डॉ0 पूर्णिमा मिश्रा व मॉय भारत के उप निदेशक समर बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उप निदेशक समर बहादुर ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में युवाओं का योगदान अमूल्य है। समारोह में पूर्व उप निदेशक स्वास्थ्य डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, रोशन सिंह, शोभनाथ प्रजापति, ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विकसित भारत को लेकर युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागी मीनाक्षी कोरी, तनु मिश्रा, शशंाक त्रिपाठी, महीप सिंह ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष डॉ0 पूर्णिमा मिश्रा ने देश के निर्माण में युवाओं से रचनात्मक भूमिका का आहवान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 रिचा सुकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस के जिला नोडल डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने संवाद कार्यक्रम के उददेश्य पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ0 गंगाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 शिवकुमार यादव ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर साहित्यकार अनूप प्रतापगढ़ी, डॉ0 सीमा त्रिपाठी, इं. जितेन्द्र त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्र आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

