मेरठ 7 दिसंबर (आरएनएस )। उ0प्र0 लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा इस्माईल नेशनल महिला (पी0जी0) कॉलिज, रघुनाथ गल्र्स इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, बायोमैट्रिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

