मेरठ 7 दिसंबर (आरएनएस )। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ सत्य प्रकाश सिंह ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद मेरठ को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि दिनाक 04 दिसम्बर 2025 को आयोजित बूथ दिवस के अवसर पर अधिकांश मतदेय स्थलो पर राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी0एल0ए0 उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण बूथ दिवस आयोजित करने का उद्देश्य ही विफल हो गया। अधिकतर बूथो पर न तो बी0एल0ओ0-बी0एल0ए0 की मीटिंग हो सकी और बी0एल0ओ0-बी0एल0ए0 के साथ एएसडी सूची ही साझा कर सका। अत: उपरोक्त के दृष्टिगत आपसे अपेक्षा है कि पुन: दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को प्रात 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ-दिवस आयोजित कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अपने समस्त बीएलओं को निर्देशित करें कि दिनांक 07 दिसम्बर 2025 की समस्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेन्टों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, बूथ-दिवस के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के दौरान, बीएलओ अपने बूथ से संबंधित समस्त बूथ लेवल एजेन्ट के साथ बूथ पर उपस्थित रहकर अवशेष मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
आपकी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जिन बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक कार्य सम्पन्न हो गया है वहाँ पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनाक 01 दिसम्बर 2025 द्वारा दी गई व्यवस्था (एसओपी) के अनुसार बीएलओ और बीएलए की संयुक्त मीटिंग कराते हुए उस मीटिंग का कार्यवृत्त तैयार करने, फोटोग्राफ संरक्षित रखने आदि हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, समस्त बीएलओ को यह भी निर्देशित करें कि राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेन्टों से सम्पर्क कर, एएसडी मतदाताओं का विवरण उपलब्ध करा दें। यदि उनसे सहबन भूलवश किसी मतदाता/मतदाताओ का विवरण गलत अंकित हो गया है और ऐसे मतदाताओं के बारे में बीएलए द्वारा उन्हें अवगत कराया जाता है, तो ऐसे समस्त प्रकरणो में तत्काल संज्ञान में लेते हुए उनका सही विवरण फीड कराना सुनिश्चित करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

