हरिद्वार,07 दिसंबर (आरएनएस)। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने अलीपुर आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए कार्यशाला कराई। इसका उद्देश्य सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा में माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर प्रथम फाउंडेशन के रीजनल हेड कुलदीप प्रजापति, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ सुलेखा सहगल, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज, सुपरवाइजर शीतला, लोकेशन मैनेजर दीनानाथ, मास्टर ट्रेनर आशा डोभाल, आंगनबाड़ी वर्कर रूबी रानी, भारती, गीता, सविता, लक्ष्मी, अंजू, सोनिया मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

