हरिद्वार,07 दिसंबर (आरएनएस)। भीमगोड़ा स्थित रामलीला भवन में लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे को हटाकर नगर निगम ने पूर्ण कब्जा ले लिया। संयुक्त टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में इस कार्रवाई को नगर निगम की उपलब्धि माना जा रहा। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को रामलीला भवन के 11 कमरों को सील किया गया। जबकि एक कमरे में रह रहे पुजारी को भी जल्द कमरा खाली करने के निर्देश दिए गए। रामलीला भवन के पास अवैध पार्किंग को भी सील किया गया। उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के अनुसार, वर्ष 2023 में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार से स्पष्ट आदेश थे कि इस जगह पार्किंग, व्यावसायिक गतिविधियां और अनधिकृत निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। मगर, यहां व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। 13 नवंबर को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके, पुन: निरीक्षण में आदेशों की अवहेलना दिखी। भवन का उपयोग क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में होगा उपनगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने कब्ज़े में लिए गए भवन को विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया गया। इससे नागरिकों को स्वास्थ्य अनुभाग से जुड़ीं सेवाएं वार्ड स्तर पर ही मिल सकेंगी। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम टीम ने आसपास के क्षेत्र में छह व्यक्तियों के अवैध कब्जों की पैमाइश भी की है। जल्द ही नोटिस जारी कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

