रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। शनिवार देर शाम लखनौता चौराहे से कुछ दूरी पर एक बाइक सवार को दो युवक ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने बाइक सवार को चाकू और तमंचा दिखाकर उसके साथ मारपीट की। पीछे से अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पीडि़त की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

