0-जगदलपुर की हिराबाई को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान
रायपुर, 08 दिसंबर (आरएनएस)। जगदलपुर की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हीराबाई झरेका बघेल को बेल मेटल में अद्वितीय कौशल के लिए 9 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द्रौपदी मुर्मु होंगी तथा केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह अध्यक्षता करेंगे। यह पुरस्कार 1965 में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य शिल्पियों का सम्मान करना है। हस्तशिल्प ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए आजीविका का साधन है। इसका उद्देश्य शिल्प विरासत को सुदृढ़ करना और शिल्प समुदाय को सशक्त बनाना है।
आर. शर्मा
०००

