बलौदाबाजार-भाटापारा, 08 दिसंबर (आरएनएस)। अवैध शराब बिक्री, चखना केंद्र संचालित कराने और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर 07 दिसंबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर कुल 9 होटल, ढाबा, ठेला एवं चखना केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
अवैध चखना केंद्र और शराब पीने की सुविधा देने वाले 9 आरोपियों पर कार्रवाई। थाना भाटापारा शहर, सुहेला एवं चौकी सोनाखान की पुलिस टीम ने शाम के समय क्षेत्र में छापामार कार्यवाही करते हुए। सड़क किनारे होटल, ढाबा और ठेला में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले, तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वैध कार्रवाई की गई।
आरोपियों की सूची
1. दुर्गेश बरिहा, उम्र 19-ग्राम चिखली
2. रोशन शर्मा – सुभाष वार्ड, थाना भाटापारा शहर
3. गौरव शर्मा, उम्र 25 – परशुराम वार्ड, थाना भाटापारा शहर
4. भरथरी साहू, उम्र 48 – ग्राम भोथाडीह, थाना सुहेला
5. टीकाराम ध्रुव, उम्र 30 – ग्राम लावर, थाना हथबंद
6. सरोज ध्रुव, उम्र 48 – ग्राम बिटकुली, थाना सुहेला
7. टीकम यदू, उम्र 24 – ग्राम खपराडीह, थाना सुहेला
8. मुकेश यदू, उम्र 40 – ग्राम खपराडीह, थाना सुहेला
9. अजय यादव, उम्र 23 – ग्राम सुहेला, थाना सुहेला
जिला पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार, जुआ-सट्टा, एवं शांति भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

