रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर को प्राप्त सफाई से सम्बंधित जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही द्वारा दिए निर्देशानुसार संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में अशोक नगर, करिश्मा टावर, व्ही.व्ही. विहार, एलआईसी कॉलोनी, आदर्श नगर, गोल्डन होम्स, अमन नगर, प्रेम नगर, इतवारी कुंज में नाली सफाई कार्य शीघ्रता से कराये जाने की सम्बंधित स्थलों पर कार्यवाही की गयी। निर्देश प्राप्त होते ही जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सफ ाई टीम के साथ उक्त स्थानों पर तत्काल नाली सफाई का कार्य कराया गया। नालियों में जमे कचरे को साफ कर मार्ग को स्वच्छ किया गया औरसफाई से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त 70 वार्डों में नालियों की नियमित सफाई एवं कचरे का उठाव निरंतर किया जा रहा है, जिससे स्वच्छत्ता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
आर. शर्मा
0000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

